आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में सोमवार को माइटी मराठा ने ज्यादातर समय पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए चेरो आर्चर्स को रोमांचक शूटऑफ में शिकस्त दी।
अमन सैनी और धीरज बोम्मादेवरा ने एपीएल के खास 'हिट-या-मिस' शूटऑफ में अपने तीर 'येलो रिंग' में सटीक निशाने पर लगाए। चेरो के लिए, कंपाउंड वर्ल्ड नंबर 1 मैथियास फुलरटन ने शूटऑफ में हिट किया, लेकिन बाकी तीन तीरंदाज चूक गए। रेगुलर समय में 4-4 से ड्रॉ के बाद, टाई-ब्रेकर में मराठा ने 2-1 से जीत दर्ज की।
इस सीजन में टाई-ब्रेकर में दो मैच हार चुकी चेरो मैच की शुरुआत मजबूती से करते हुए पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन तीरंदाजी के बेहतरीन प्रदर्शन वाले इस मुकाबले में, दूसरा और तीसरा सेट दोनों टीमों के बीच बंट गया। ज्यादा स्कोर वाला चौथा सेट भी कांटे की टक्कर वाला रहा, लेकिन कुछ करीबी तीरों के फाइनल स्कोर की जांच के बाद तनावपूर्ण पलों के बाद यह मराठा के पक्ष में गया और मैच शूटऑफ में चला गया।