आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) का दूसरा सीजन 'सिटी ऑफ पर्ल्स' में खेला जाएगा। 8 से 18 अक्टूबर तक, हैदराबाद के नेकलेस रोड पर स्थित पीपल्स प्लाज में 11 दिनों तक 6 फ्रेंचाइजी दुनिया के कई बेहतरीन तीरंदाजों के साथ लीग खेलेंगी।
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) की तरफ से शुरू की गई और तेलंगाना सरकार के समर्थन प्राप्त यह लीग, पिछले साल नई दिल्ली में हुए ऐतिहासिक पहले सीजन की सफलता को आगे बढ़ाएगी। आर्चरी प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजपूताना रॉयल्स ने अपने नाम किया था।
भारत के प्रमुख तीरंदाजों में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी, चार बार के ओलंपियन अतानु दास, 2023 कंपाउंड वर्ल्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट ओजस देवतले, टॉप कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा, अभिषेक वर्मा और ओलंपियन अंकिता भकत शामिल हैं। इनके साथ कई इंटरनेशनल स्टार्स भी इस लीग में हिस्सा लेंगे।