अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट: 23 जून से 3 जुलाई के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा 7वां संस्करण (Image Source: IANS)
मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई के बीच बेंगलुरु स्थित एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली में आयोजित किया जाएगा। एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएफसीबी) 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। लीग-सह-नॉकआउट आधार पर यह मुकाबले हॉकी स्टेडियम, एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 10,00,000 रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि उपविजेता को 8,00,000 रुपए का इनाम मिलेगा। प्रत्येक मुकाबले के 'मैन ऑफ द मैच' को 25,000 रुपए, जबकि 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' को 50,000 रुपए मिलेंगे।