आर्सेनल ने ब्राजील के मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेस के साथ करार किया (Image Source: IANS)
प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने न्यूकैसल यूनाइटेड से ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रूनो गुइमारेस के साथ लंबे समय का करार किया है। क्लब ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
28 वर्षीय मिडफील्डर गुइमारेस न्यूकैसल में साढ़े चार सीजन बिताने के बाद आर्सेनल से जुड़े हैं, जहां उन्होंने करीब 200 मैच खेलते हुए प्रीमियर लीग के प्रभावशाली मिडफील्डर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। गिमारेस आर्सेनल में 'नंबर 39' की जर्सी पहनेंगे और तुरंत अपनी नई टीम के साथियों के साथ जुड़ जाएंगे।
गुइमारेस ने साल 2015 में साओ पाउलो स्थित ऑडाक्स के साथ अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था, जिसके दो साल बाद एथलेटिको पैरानेंस चले गए। उन्होंने ब्राजीलियाई क्लब को चार बड़ी ट्रॉफी जिताने में मदद की। इसके बाद जनवरी 2020 में फ्रेंच क्लब ल्योन में शामिल हो गए।