आर्सेनल ने चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में लिली को 3-0 से हराया। आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने इस जीत को क्लब के आजीवन अध्यक्ष केन फ्रायर को समर्पित किया। केन फ्रायर का सोमवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।
मैच के बाद मिकेल ने आर्सेनल वेबसाइट के हवाले से कहा, "यह उनके लिए है। मुझे यकीन है कि उन्होंने जीत का आनंद लिया होगा, जिस तरह से टीम खेली। मुझे पता है कि उन्हें क्लब की मौजूदा स्थिति, हमारे पास जो खिलाड़ी हैं और जो एकता और कनेक्शन हमने बनाया है, उस पर बहुत, बहुत गर्व था।"
उन्होंने कहा, "यह सच में बहुत दुख का दिन है। जब मैं उठा, तो मुझे रिचर्ड गार्लिक का फोन आया कि केन नहीं रहे। मुझे उनसे मिलने, उनके साथ समय बिताने, उनसे सीखने का मौका मिला। उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगा। उनकी कमी खलेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने एक विरासत छोड़ी है। वह इस फुटबॉल क्लब और उनसे मिलने वाले हर किसी के साथ हमेशा रहेंगे।"