आरुथ्रन प्रभु का मिनी अंडर-10 क्लास में दबदबा; कैरव रॉबर्सन, रेहान खान रशीद और रुद्र गोकुलनाथ की जीत (Image Source: IANS)
पिछले साल श्रीलंका में एफआईए-एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले आरुथ्रन (कार्तक्रू मोटरस्पोर्ट्स) ने अपनी क्लास में ऑफिशियल प्रैक्टिस, हीट, सुपर हीट और फाइनल रेस में टॉप किया और इस वीकेंड अपने अभियान का शानदार समापन किया।
चेन्नई के रेहान खान रशीद (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स) का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा। उन्होंने जूनियर क्लास में दबदबा बनाए रखा और सुपर हीट व फाइनल रेस जीती। वीकेंड के दौरान हुए राउंड 3 और 4 में वे सबसे तेज रहे।
रेहान को मुश्किल का सामना तब करना पड़ा जब फाइनल में वे अपने टीम-साथी आदित्य प्रताप से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी करते हुए रेस के आखिरी हिस्से में बढ़त बनाकर शानदार जीत हासिल की।