आशीष सूद ने अनाहत सिंह और स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन से की मुलाकात (Image Source: IANS)
दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को भारत की दो प्रतिष्ठित खिलाड़ियों- विश्व जूनियर गर्ल्स स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह तथा राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन से भेंट कर उनके साथ विस्तृत चर्चा की।
आशीष सूद ने दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्क्वैश के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में विश्व जूनियर गर्ल्स स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अनाहत एशियाई खेलों एवं राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।