भारतीय महिला बीच कबड्डी टीम ने सोमवार को यहां एशियन बीच गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को आसानी से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, पुरुष टीम ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया है।
भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन बीच गेम्स चैंपियन श्रीलंका को 47-31 से हराया। यह एशियन बीच गेम्स के इस संस्करण में भारत का पहला गोल्ड है। इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 50-31 से हराकर पहला मेडल पक्का किया था।
साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया), गांधीनगर, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "चीन के सान्या में इतिहास रचा गया! भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में हुए 6वें एशियन बीच गेम्स में श्रीलंका को 47-31 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में भारत का पहला मेडल है। साई आरसी गांधीनगर नेशनल कोचिंग कैंप में की गई कड़ी मेहनत सच में रंग लाई है।"