56 सदस्यों वाली भारतीय बॉक्सिंग टीम एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में अपना अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चैंपियनशिप शुक्रवार से उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शुरू होगी।
भारत इस प्रतिष्ठित आयु-वर्ग टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही श्रेणियों में एक मजबूत और संतुलित टीम के साथ उतर रहा है। अंडर-17 टीमों में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही श्रेणियों में 13-13 मुक्केबाज होंगे। ये मुक्केबाज 44–46 किलोग्राम से लेकर 80+ किलोग्राम भार वर्गों में मुकाबला करेंगे। प्रत्येक टीम के साथ चार कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट होंगे।
वहीं, अंडर-15 टीमों में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही श्रेणियों में 15-15 बॉक्सर शामिल हैं। ये बॉक्सर 30–33 किलोग्राम से लेकर +70 किलोग्राम तक की श्रेणियों में मुकाबला करेंगे। प्रत्येक टीम के साथ पांच कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट होंगे।