भारतीय महिला टीम ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने कुल 10 मेडल जीतकर मेडल चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रदर्शन से टीम ने महाद्वीपीय स्तर पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
हेड कोच सैंटियागो नीवा की देखरेख में महिला टीम की हर सदस्य मेडल लेकर घर लौटी, जिससे महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनकी धाक जम गई। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह की मौजूदगी में मीनाक्षी (48 किलोग्राम) ने दिन की शुरुआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एनख-अमगालन को 5-0 से हराकर दिन का पहला गोल्ड मेडल जीता। प्रीति (54 किलोग्राम) ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। प्रीति ने तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो 2020 ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चीनी ताइपे की हुआंग शियाओ-वेन को सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।