एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अंडर-15 वर्ग में 7 गोल्ड के साथ भारत की बेटियां 'नंबर-1' (Image Source: IANS)
भारत ने एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 27 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत अंडर-15 लड़कियों की मेडल टैली में टॉप पर रहा।
अंडर-15 लड़कियों ने इस अभियान की अगुवाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं, अंडर-15 लड़कों ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
33 किलोग्राम वर्ग में, अक्षिता को ओडिना यूसुपोवा (उज्बेकिस्तान) से 2:3 के करीबी अंतर से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि 37 किलोग्राम वर्ग में एंजी ने नूरजानत बेकनजार (कजाकिस्तान) के खिलाफ 5:0 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड जीता। 40 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने बोमिनाखोन (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 5:0 से शानदार जीत दर्ज की।