Nikhat Zareen: भारतीय बॉक्सिंग टीम अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। सोमवार से मंगोलिया के उलानबटार में एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 शुरू हो रही है। ड्रॉ में अलग-अलग कैटेगरी में शुरुआती मुकाबलों और बाई की पुष्टि हो गई है।
महिलाओं के ड्रॉ में, प्रीति पंवार 54 किलोग्राम कैटेगरी में कजाकिस्तान की एलिना बाजारोवा का सामना करेंगी, जबकि प्रिया 60 किलोग्राम कैटेगरी में कजाकिस्तान की रिम्मा वोलोसेंको से भिड़ेंगी। जापान की यूका सदामात्सु से मीनाक्षी का सामना होगा, जबकि पूजा रानी कजाकिस्तान की नादेजदा र्याबेट्स के खिलाफ उतरेंगी।
इस बीच, रविवार को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) से मिली जानकारी के अनुसार, निखत जरीन, जैस्मीन लंबोरिया, अंकुशिता बोरो, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहेन और अल्फिया पठान को बाय मिला है और वे अगले राउंड में पहुंच गई हैं।