एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्र (Image Source: IANS)
एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सेमीफाइनल के बाद 8 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गईं, जबकि 4 मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
एक तरफ, 46 किलोग्राम वर्ग में राखी ने चीन की याटिंग झांग के खिलाफ तीसरे राउंड में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 48 किलोग्राम वर्ग में, खुशी चंद ने मंगोलिया की मुंगुंजुल अल्तामगादासा पर 5:0 से एकतरफा जीत हासिल की।
52 किलोग्राम वर्ग में, ममता मुरलीधर राउत चीन की याक्सिन किउ से 0:5 से हार गईं, जबकि लक्ष्मी मंजूनाथ लमानी (54 किलोग्राम) को उज्बेकिस्तान की कुमरिनिसो मुहम्मदोवा के हाथों 1:4 से हार का सामना करना पड़ा।