एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगट अकेले ऐसे मुक्केबाज रहे जो फाइनल में पहुंचे। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चार अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।
75 किग्रा भारवर्ग में लक्ष्य फोगट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया के के सियुंगमिन ली को 5:0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में, नरेंद्र नेला (46 किग्रा) उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह नुरालिएव से 0:5 से हार गए।
यश यादव (50 किग्रा) मंगोलिया के सुल्ड उसुखबातर से 1:4 से हार गए, जबकि निवेश पाल (54 किग्रा) को उज्बेकिस्तान के अब्दुलबोसित युरसुनबोएव के हाथों 0:5 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक अन्य कड़े मुकाबले में, नमन (70 किग्रा) उज्बेकिस्तान के अब्दुवोहिद अब्दुमजीदोव से 2:3 से हार गए।