एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मिडफील्डर मनप्रीत पूरे टूर्नामेंट से बाहर; विवेक सागर टीम में शामिल (एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मिडफील्डर मनप्रीत पूरे टूर्नामेंट से बाहर; विवेक सागर टीम में शामिल)
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से ठीक पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को झटका लगा है। अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ट्रेनिंग के दौरान पिंडली में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत मंगलवार से होगी, जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रहा है। खिताब के लिए भारत के अलावा मलेशिया, जापान, चीन, साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बताया, "ट्रेनिंग सेशन के दौरान पिंडली में चोट लगने की वजह से मनप्रीत सिंह 'हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय टीम में विवेक सागर प्रसाद को शामिल किया गया है।"