एशियन कप क्वालीफायर: हांगकांग के खिलाफ 23-सदस्यीय सीनियर पुरुष टीम घोषित (Image Source: IANS)
भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच खालिद जमील ने मंगलवार को एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर के फाइनल राउंड के आखिरी मैच के लिए 23-सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह मैच 31 मार्च को हांगकांग, चीन के खिलाफ कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम मंगलवार को कोच्चि में अपना कैंप शुरू करेगी, जहां 20 खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य एकत्रित हुए हैं।
सोमवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना आखिरी इंडियन सुपर लीग 2025-26 मैच खेलने वाले डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।
चूंकि, भारत पहले ही एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन यह मैच भविष्य की तैयारियों के तौर पर काम करेगा।