एशियन गेम्स 2026 में बारानिका इलांगोवन ने इतिहास रच दिया है। बारानिका ने शुक्रवार को 4.15 मीटर की ऊंचाई पार करके पोल वॉल्ट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बारानिका पोल वॉल्ट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
तमिलनाडु की 29 वर्षीय एथलीट ने कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ ब्रॉन्ज मेडल साझा किया। इवानोवा ने भी 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की थी और उनका काउंटबैक रिकॉर्ड भी एक जैसा था। दोनों एथलीटों का बेस्ट मार्क और सफल प्रयासों की संख्या एक जैसी होने के कारण उनके बीच कोई अंतर नहीं किया जा सका।
बारानिका ने अपने फाइनल की शुरुआत 3.85 मीटर और 4.00 मीटर की ऊंचाई को आत्मविश्वास के साथ पार करके की। 4.25 मीटर की ऊंचाई की ओर बढ़ने से पहले उन्हें 4.15 मीटर पार करने के लिए दो प्रयासों की जरूरत पड़ी, लेकिन उस ऊंचाई पर तीन असफल प्रयासों के साथ उनका प्रतियोगिता में समाप्त हो गया।