Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत के धावक गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर का पुरुषों की 100 मीटर रेस में मेडल जीतने का सपना शुक्रवार को टूट गया। दोनों भारतीय एथलीट फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे।
वहीं, महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में भारत की पूजा और अनामिका कोझिंजपराम्बिल ने अच्छा प्रयास किया। सात अलग-अलग मुकाबलों वाली इस कठिन स्पर्धा में पूजा छठे स्थान पर रहीं, जबकि अनामिका ने आठवां स्थान हासिल किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी मेडल नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।
गुरिंदरवीर सिंह ने अपनी शुरुआती हीट में 10.38 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया था और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में वह अपनी रफ्तार को और बेहतर नहीं बना सके। सेमीफाइनल की दूसरी हीट में गुरिंदरवीर ने 10.32 सेकंड का समय दर्ज किया और वह पांचवें स्थान पर रहे।