एशियन गेम्स 2026: स्क्वैश में भारत की शानदार शुरुआत, क्वार्टर फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी अनाहत और तन्वी (एशियन गेम्स 2026: स्क्वैश में भारत की शानदार शुरुआत, क्वार्टर फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी अनाहत और तन्वी)
एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार का दिन स्क्वॉश कोर्ट पर भारत के लिए दिन अच्छा रहा, जिसमें छह खिलाड़ी सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे हैं।
दिन का सबसे अहम पल महिला सिंगल्स में देखने को मिला, जहां अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। यह दोनों खिलाड़ी अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी। वर्ल्ड कप विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त अनाहत ने सिंगापुर की औ योंग वाई लिन को 3-0 (11-4, 11-5, 11-7) हराने में सिर्फ 19 मिनट लिए।
इस युवा खिलाड़ी ने शुरू से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और अपनी प्रतिद्वंद्वी को जमने का मौका नहीं दिया।