एशियन गेम्स 2026: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल (एशियन गेम्स 2026: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल)
एशियन गेम्स 2026 में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इस मेडल के साथ ही भारत की एशियन गेम्स में कुल मेडल की संख्या अब 3 हो गई है। रुद्राक्ष ने 60-शॉट क्वालिफिकेशन में 631.8 का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु ने 630 के स्कोर के साथ सातवां और पार्थ ने 628.3 के स्कोर के साथ कुल 1890.1 अंक हासिल किए।
10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में यह रुद्राक्ष का दूसरा एशियाई खेल पदक था। इससे पहले उन्होंने हांग्जो में हुए एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था। चीन ने 1899.0 के विश्व-रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता और साउथ कोरिया ने 1884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।