एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया (एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया)
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।
फाइनल मुकाबला की शुरुआत के साथ ही भारत और ईरान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ईरान के स्टार डिफेंसर फजल अत्राचली बाकी डिफेंडर्स के साथ मिलकर भारतीय रेडर्स पर हावी होने की कोशिश करते नजर आए। शुरुआती 8 मिनटों में स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने मैच में कुछ हद तक अपनी पकड़ बनाई और 10-8 की बढ़त हासिल की। इस दौरान राहुल को ग्रीन कार्ड भी दिया गया।