एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदने के बाद टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से शिकस्त दी।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के डिफेंस की धज्जियां उड़ा डालीं। भारतीय टीम मैच में शुरुआत से ही हावी नजर आई। टीम ने इंडोनेशिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और एक के बाद एक गोल दागे। भारत की तरफ से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोलों की अपनी हैट्रिक पूरी की। वहीं, सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने भी दो-दो गोल दागते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदने के बाद टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से शिकस्त दी।