एशियन गेम्स 2026: रजत पदक विजेता विदरसा को केरल के सीएम सतीशन ने दी बधाई, शूटर ने कहा- खुशी जताने के लिए शब्द नहीं (एशियन गेम्स 2026: रजत पदक विजेता विदरसा को केरल के सीएम सतीशन ने दी बधाई, शूटर ने कहा- खुशी जताने के लिए शब्द नहीं )
एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है। रजत पदक जीतने वाली टीम की सदस्य विदरसा के. विनोद केरल से संबंध रखती हैं। विदरसा की उपलब्धि पर केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने उन्हें बधाई है।
वी.डी. सतीशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह वीडियो कॉल पर विदरसा को रजत पदक जीतने पर शुभकामना देते हुए दिख रहे हैं। सीएम ने विदरसा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदरसा ने सीएम सतीशन का आभार जताया।