एशियन गेम्स 2026: मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की (एशियन गेम्स 2026: मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की )
खेल मंत्री मनसुख मांडविया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए इस समय जापान के आइची-नागोया में मौजूद हैं। मांडविया ने जापान की शानदार मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की है।
मनसुख मांडविया ने शनिवार को ओसीए के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वेटिक्स के प्रेसिडेंट कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ बैठक की।
मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 के मौके पर, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ मीटिंग की।"