एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले मुक्केबाजों को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का शानदार मौका मिलेगा। ऐसे खिलाड़ियों को 2027 में कजाकिस्तान में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सीधे प्रवेश दिया जाएगा, जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए ज्यादा से ज्यादा बॉक्सरों को क्वालीफाई कराने पर केंद्रित एक विस्तृत सिलेक्शन पॉलिसी जारी की है। यह पॉलिसी 'वर्ल्ड बॉक्सिंग' द्वारा विकसित और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) द्वारा मंजूर किए गए क्वालिफिकेशन सिस्टम पर आधारित चार-चरणों वाला तरीका बताती है।
'वर्ल्ड बॉक्सिंग' के नियमों के अनुसार, 2027 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप पहला क्वालीफाइंग इवेंट होगा, इसके बाद चीन में एशियाई क्वालीफायर और 2028 में दो वर्ल्ड क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होंगे।