Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय टीम को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के महिला टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा और शमीना रियाज को बधाई देती हूं। आपकी सामूहिक कोशिशों से भारत को स्क्वैश में एक और मेडल मिला है। मैं इस उपलब्धि के लिए टीम की प्रशंसा करती हूं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय महिला स्क्वैश टीम को बधाई देते हुए लिखा, "भारतीय स्क्वैश के लिए गर्व का पल। एशियन गेम्स 2026 में महिला टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना को बधाई। उनके साहस, संयम और लड़ने के जज्बे ने एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनका प्रदर्शन भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। पूरी टीम को आगे भी ऐसी ही सफलता मिलती रहे, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।"