एशियन गेम्स 2026: राही सरनोबत ने किसी भी समस्या से इनकार किया, कहा- हमें समय पर कमरा मिल गया था (एशियन गेम्स 2026: राही सरनोबत ने किसी भी समस्या से इनकार किया, कहा- हमें समय पर कमरा मिल गया था)
भारतीय शूटर राही सरनोबत ने कहा है कि एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान पहुंचने के बाद उन्हें रहने की जगह में कोई दिक्कत नहीं हुई। अनुभवी शूटर ने कहा कि उन्हें समय पर कमरा मिल गया था।
सरनोबत, जो आइची-नागोया में एशियाड में खेलने वाली 35 सदस्यों की शूटिंग टीम में शामिल हैं, ने जापान में कमरा मिलने में हुई देरी के विषय में आईएएनएस से कहा, "असल में, कोई दिक्कत नहीं थी। आयोजकों के साथ थोड़ी कन्फ्यूजन की स्थिति थी, लेकिन मुझे समय पर कमरा मिल गया। मैं बिल्कुल ठीक हूं।"
रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि सरनोबत को समय पर कमरा मिलने में दिक्कत हुई, उन्हें रहने की जगह के लिए होटल बदलना पड़ा।