एशियन गेम्स: अभय, वीर और तन्वी स्क्वैश के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे (एशियन गेम्स: अभय, वीर और तन्वी स्क्वैश के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे)
एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्क्वैश अभियान की शानदार शुरुआत हुई। बुधवार को अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बना ली है।
इन खिलाड़ियों में दूसरे सीड अभय का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा, जिन्होंने थाईलैंड के अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या के खिलाफ सिर्फ तीन गेम खेले और कुल मिलाकर केवल तीन प्वाइंट्स गंवाए। भारतीय खिलाड़ी ने 11-1, 11-2, 11-2 से मुकाबला जीता।
चोटरानी भी बिना कोई गेम हारे अगले दौर में पहुंचे। हालांकि, श्रीलंका के शामिल वकील के खिलाफ उन्हें शुरुआती दौर में कड़ी टक्कर मिली, लेकिन आखिरकार भारतीय खिलाड़ी ने 'राउंड ऑफ 32' में 11-8, 11-3, 11-3 से जीत दर्ज की।