एशियन गेम्स: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सातवें स्थान पर रहे अनीश, 15 मेडल के साथ समाप्त हुआ भारत का शूटिंग अभियान (एशियन गेम्स: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सातवें स्थान पर रहे अनीश, 15 मेडल के साथ समाप्त हुआ भारत का शूटिंग अभियान)
'एशियन गेम्स- 2026' में भारतीय शूटर अनीश भनवाला गुरुवार को आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही भारत का शूटिंग अभियान 15 मेडल के साथ समाप्त हो गया।
अनीश का स्कोर अन्य शूटर्स के साथ 11 पर टाई हुआ, लेकिन क्वालिफिकेशन में कम रैंकिंग के कारण 'काउंटबैक' नियम से वे बाहर हो गए और सातवें स्थान पर रहे।
एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स ने तीन गोल्ड, आठ सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया।