एशियन गेम्स: कंपाउंड महिला सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में बाहर हुईं चिकिथा (एशियन गेम्स: कंपाउंड महिला सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में बाहर हुईं चिकिथा)
भारत की चिकिथा तनिपार्थी गुरुवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में हुए क्वार्टर-फाइनल में इंडोनेशिया की नुरिसा डियान अशरीफा से 144-143 के करीबी अंतर से हारकर महिला कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट से बाहर हो गईं।
शुरुआती दो राउंड में चिकिथा पीछे थीं, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने वापसी करते हुए बढ़त बना ली। हालांकि, आखिरी राउंड में 8, 9, 10 का स्कोर उनके लिए भारी पड़ा, क्योंकि नुरिसा ने 10, 10, 9 का स्कोर करके मुकाबला जीत लिया।
कंपाउंड इवेंट में यह पहली बार है, जब भारत हांगझोऊ 2023 में जीते गए अपने गोल्ड मेडल का बचाव नहीं कर पाया। गौरतलब है कि हांगझोऊ 2023 में कंपाउंड तीरंदाजों ने सभी पांच गोल्ड मेडल जीते थे।