एशियन गेम्स: सर्फिंग में देश के चार एथलीट्स लेंगे हिस्सा, फ्रांसीसी कोच का भारत से खास नाता (एशियन गेम्स: सर्फिंग में देश के चार एथलीट्स लेंगे हिस्सा, फ्रांसीसी कोच का भारत से खास नाता)
फ्रांस के समाई रेबूल भारत के सर्फिंग सपनों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह आगामी एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही चार सदस्यीय भारतीय राष्ट्रीय टीम को महाबलीपुरम में प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से आइची (जापान) स्थित पैसिफिक लॉन्ग बीच पर होगा।
आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत के दो-दो सर्फर पुरुष और महिला शॉर्टबोर्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सर्फिंग उन छह खेलों में से एक है, जो इस महा-आयोजन में पहली बार शामिल हो रहे हैं।
पुरुष वर्ग में किशोर कुमार और शिवराज बाबू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि महिलाओं में तमिलनाडु की कमली मूर्ति और गोवा की शुगर शांति बनारसे हिस्सा लेंगी। इन खेलों से लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक्स के लिए कोटा भी मिलेगा।