एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों के स्क्वैश टीम इवेंट के सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों 2-1 से हार के बाद भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडलिस्ट अभय सिंह को व्यक्तिगत इवेंट के गोल्ड मेडलिस्ट ईन यो (8-11, 8-11, 8-11) के हाथों 0-3 से शिकस्त मिली, जिसके बाद वीर चोटरानी ने संजय जीवा को 3-0 (11-4, 11-8, 11-5) से मात देकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक मैच में वेलावन सेंथिलकुमार को अमीशेनराज चंद्रन के हाथों (12-10, 6-11, 8-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा।
नागोया किंजो फुतो एरिना में भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि मेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अभय सिंह को ईन यो के हाथों 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अभय ने मलेशियन खिलाड़ी को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने का कोई रास्ता नहीं ढूंढ सके। 27 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें तीनों गेम 8-11, 8-11 और 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।