एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया, दिलप्रीत सिंह ने किए 4 गोल (एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया, दिलप्रीत सिंह ने किए 4 गोल )
भारत ने रविवार को पूल ए के अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने खिताब के बचाव अभियान की जोरदार शुरुआत की।
भारतीय टीम की तरफ से 8 खिलाड़ियों ने गोल किया। सर्वाधिक 4 गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। भारत ने तेज शुरुआत की, शिलानंद लाकड़ा ने छठे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के सेव किए गए ड्रैग-फ्लिक पर रिबाउंड को गोल में बदला। अभिषेक ने 12वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने ब्रेक तक मोमेंटम बनाए रखा और पहले क्वार्टर को 2-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।
दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 18वें और 19वें में मिनट में गोल करते हुए अपना खाता खोला। राजिंदर सिंह ने भी 19वें और मंदीप सिंह ने 21वें मिनट में गोल दागा।