एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराया, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश (एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराया, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश)
एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान पर 50-25 से शानदार हासिल की। इसी के साथ भारत ने 'ग्रुप-ए' के तीनों मुकाबलों को अपने नाम कर लिया है। गत चैंपियन पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी थी।
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर 42-21 की जीत के साथ की थी, जिसके बाद ईरान को 37-23 से हराया।
गुरुवार को कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए हाफ-टाइम तक 32-13 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने पहले हाफ में 23 आउट प्वाइंट्स और पांच बोनस प्वाइंट्स हासिल करने के साथ दो बार 'ऑल आउट' करके 19 प्वाइंट्स की बढ़त बनाई।