भारतीय सीनियर महिला रग्बी सेवंस टीम ने 'एशियन गेम्स 2026' की तैयारियों के अहम चरण की शुरुआत कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के साथ की। साल्ट लेक स्थित यह केंद्र बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले भारतीय रग्बी टीम का प्रमुख प्रशिक्षण आधार रहा है।
भारतीय महिला टीम 1 से 3 अक्टूबर तक नागोया के पालोमा मिजुहो रग्बी स्टेडियम में महिला रग्बी सेवंस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारत को 'पूल-बी' में मौजूदा चैंपियन चीन, हांगकांग चीन और मलेशिया के साथ रखा गया है।
बुधवार को साई कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच टेरेंस जोसेफ ने भरोसा जताते हुए कहा, "एशियन गेम्स हमारे लिए एक बड़ा टूर्नामेंट है। हम टीम की बारीकियों और निरंतरता पर ध्यान दे रहे हैं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि हम जापान में अपनी योजनाओं को कैसे लागू करते हैं। साई कोलकाता भारतीय रग्बी टीम का घरेलू केंद्र रहा है। हम पिछले तीन वर्षों से यहां कैंप लगा रहे हैं।"