परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। तीनों एथलीटों ने बुधवार को महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद, परिनाज, रजिया और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया और तीसरा स्थान हासिल किया। चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
इससे पहले, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 579-20x के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करके 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि, टीम फाइनल में भारतीय तिकड़ी ईशा, मनु और सुरुचि को निराशा झेलनी पड़ी थी। भारतीय तीसरे स्थान के लिए वियतनाम से पिछड़ गई।