एशियन गेम्स: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दर्ज की दूसरी जीत, पुरुष टीम ईरान से हारी (एशियन गेम्स: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दर्ज की दूसरी जीत, पुरुष टीम ईरान से हारी)
एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष टीम को ईरान से हार का सामना करना पड़ा।
स्काई हॉल टोयोटा में 'ग्रुप एफ' के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम सिंगापुर के खिलाफ भारत 1-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन श्रीजा अकुला और यशस्विनी घोरपड़े ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को 3-2 से जीत दिलाई। इससे पहले, भारत ने अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम तीन मुकाबलों में चार अंकों के साथ 'ग्रुप-एफ' में शीर्ष पर है। अब सोमवार को ग्रुप-स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।