एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया के हाथों 0-3 से हार, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर समाप्त (एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया के हाथों 0-3 से हार, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर समाप्त)
एशियन गेम्स 2026 के टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर बगैर कोई मेडल जीते समाप्त हुआ। मंगलवार को भारतीय टीम नॉर्थ कोरिया के हाथों 0-3 से हार गई।
श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा, जिससे नॉर्थ कोरिया ने 'क्लीन स्वीप' करते हुए इस इवेंट में भारत का सफर समाप्त कर दिया। क्वार्टर फाइनल में हार का मतलब है कि एशियन गेम्स में महिला टीम के लिए भारत का पहला मेडल जीतने का इंतजार अभी भी जारी है।
श्रीजा क्वार्टर फाइनल में अपनी फॉर्म बरकरार नहीं रख सकीं और 7-11, 6-11, 5-11 से हारकर 0-3 से मुकाबला गंवा बैठीं।