एशियन गेम्स: वुशू में भारतीयों का जलवा, जीत के साथ रोशिबिना और आर्यन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (एशियन गेम्स: वुशू में भारतीयों का जलवा, जीत के साथ रोशिबिना और आर्यन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे)
एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को भारतीय वुशू खिलाड़ी आर्यन और रोशिबिना देवी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आर्यन ने पुरुषों के 56 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के साफी शहजादा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट रोशिबिना ने महिलाओं के 60 किग्रा 1/8 फाइनल में बांग्लादेश की शिका खातून को प्वाइंट्स के अंतर से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
अब दोनों ही खिलाड़ी मेडल सुनिश्चित करने से बस एक कदम दूर हैं। आर्यन और रोशिबिना मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में मेडल और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।