एशियन गेम्स मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट, पूरी जान झोंक दूंगी: अनाहत सिंह (Image Source: IANS)
वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत सिंह का अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 है। वह इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मानती हैं, क्योंकि इसमें ओलंपिक क्वालिफिकेशन भी दांव पर है।
18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा में ऐतिहासिक जीत के साथ वर्ल्ड जूनियर विमेंस सिंगल्स इवेंट में मिस्र के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म किया था। अब वह इस बड़े कॉन्टिनेंटल इवेंट की तैयारी कर रही हैं, जहां उनका मुकाबला एशिया के टॉप खिलाड़ियों से होगा।
एचएसीएल स्क्वैश के साथ मिलकर स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ आयोजित एक सम्मान समारोह में अनाहत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने वाला है। इसलिए मैं अगले कुछ महीनों में इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगी।"