एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड जीता है। राजेश जाधव और चिकिथा तनिपार्थी की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराया। जीत के बाद चिकिथा तनिपार्थी ने कहा कि यह उनके पिता का सपना था। चिकिथा ने देशवासियों से एशियन गेम्स के दौरान एथलीटों को देखने और उनका सहयोग करने की अपील की।
जीत के बाद आईएएनएस से बात करते हुए चिकिथा तनिपार्थी ने कहा, "मैं पदक तालिका बराबर देख रही हूं। मैं सोच रही थी कि हमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। आखिरकार हमें सोना मिल गया। ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली हम पहली भारतीय टीम हैं। मैं शांत रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश कर रही हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं मेडल को अपने माता-पिता और देशवासियों को समर्पित करना चाहती हूं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। गोल्ड मेडल जीतने का सपना मेरे पिता का है। मैं अपने पिता की बदौलत ही आर्चरी में आई। अभिषेक वर्मा ने भी मुझे बहुत गाइड किया। साई में विवेक सर के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं।"