एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गुरुवार की शुरुआत शानदार रही। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने नागोया में 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता है। रोशिबिना की इस उपलब्धि पर मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "जापान के आइची-नागोया में 2026 के 20वें एशियाई खेलों में महिलाओं की सांडा 60 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को बहुत-बहुत बधाई। उनका लगातार तीसरा एशियाई खेल पदक जीतना मणिपुर और भारत के लिए बहुत गर्व की बात है। उम्मीद है कि वह हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी और देश को और गौरव दिलाएंगी।"
सीएमओ मणिपुर ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स 2026 में वुशु—महिलाओं के सांडा 60 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को दिल से बधाई दी है। इस कामयाबी के साथ, रोशिबिना ने लगातार तीन एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वुशु एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है। जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज, हांगझोऊ 2023 में सिल्वर और आइची-नागोया 2026 में सिल्वर।"