एशियन गेम्स: भारतीय मूल के लोगों से मिले मनसुख मांडविया, कहा- जापान के दिल में घर जैसा एहसास (एशियन गेम्स: भारतीय मूल के लोगों से मिले मनसुख मांडविया, कहा- जापान के दिल में घर जैसा एहसास )
खेल मंत्री मनसुख मांडविया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए इस समय जापान के आइची-नागोया में मौजूद हैं। इस दौरान मांडविया ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।
मनसुख मांडविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जापान के दिल में घर जैसा एहसास। साथी भारतीयों से जुड़ना हमेशा अच्छा लगता है। अपने डायस्पोरा के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, अपनी साझा जड़ों और अपनी मातृभूमि के लिए प्यार का जश्न मनाया।"
जापान में खेल मंत्री का भव्य स्वागत हुआ है। मांडविया जापान की मेहमाननवाजी से प्रसन्न नजर आए।