Asian Games: भारत की आशा इलांगो गुरुवार को आइची में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में विमेंस ट्रिपल जंप इवेंट में मेडल से चूक गईं। आशा ने चीन की ली यी के साथ 13.83 मीटर की बराबरी थी, लेकिन 'काउंटबैक' नियम के कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
उज्बेकिस्तान की मौजूदा चैंपियन शरीफा दावरोनोवा ने 14.35 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खिताब बरकरार रखा। वहीं, चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 14.12 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। ली यी ने 13.83 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
आशा और ली, दोनों का बेस्ट स्कोर समान था, इसलिए आशा की मेडल की उम्मीदें उनके आखिरी प्रयास पर टिकी थीं। ली का दूसरा सबसे अच्छा जंप बेहतर था, इसलिए भारतीय खिलाड़ी को अपने आखिरी प्रयास में 13.79 मीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी थी, लेकिन आशा अपने अंतिम प्रयास में सिर्फ 13.59 मीटर की दूरी पार कर सकीं।