एशियन गेम्स मेडलिस्ट अनुष अगरवाला ने 2026 खेलों के लिए न चुने जाने पर उठाए सवाल (एशियन गेम्स मेडलिस्ट अनुष अगरवाला ने 2026 खेलों के लिए न चुने जाने पर उठाए सवाल)
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अनुष अगरवाला ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के चयन प्रक्रिया की आलोचना की है। इस प्रक्रिया के चलते ड्रेसेज राइडर अनुष को एशियन गेम्स 2026 में भारत के टीम टाइटल को बचाने में मदद करने का मौका नहीं मिल पाएगा।
अगरवाला एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय ड्रेसेज टीम के सदस्य थे, उन्होंने व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। अगरवाला ने सोमवार को 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 का सपना आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है।"
अनुष अगरवाला ने बताया कि उन्हें बहुत दुख हुआ है, क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें कभी मुकाबला करने का मौका ही नहीं दिया गया।