Asian Games: Neeraj bags Gold, Kishore silver in men’s javelin throw despite official blunders (Image Source: IANS)
Asian Games: जैवलिन थ्रो में स्टार नीरज चोपड़ा ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया, जबकि किशोर जेना ने रजत पदक हासिल किया।
यह नीरज का 88.88 मीटर का चौथा थ्रो था, जो सीज़न का सर्वश्रेष्ठ था। वहीं, उनके हमवतन किशोर ने 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता।
हालांकि, नीरज के पहले थ्रो के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उनका यह थ्रो 85 मीटर के निशान से ऊपर लग रहा था और लेकिन इसे गिना नहीं गया।