एशियन गेम्स: अगली बार मेडल का रंग बदलने की कोशिश करूंगी, सिल्वर जीतने के बाद बोलीं रोशिबिना देवी (एशियन गेम्स: अगली बार मेडल का रंग बदलने की कोशिश करूंगी, सिल्वर जीतने के बाद बोलीं रोशिबिना देवी )
एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को नाओरेम रोशिबिना देवी ने यादगार प्रदर्शन किया। मणिपुर की रहने वाली वुशु की इस खिलाड़ी ने 60 किग्रा के सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। लगातार तीसरे एशियन गेम्स में उनका यह तीसरा मेडल है। रोशिबिना ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताई है।
रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद आईएएनएस से कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि यह भारत का तीसरा मेडल है। यह तीसरा एशियन गेम्स मेडल है और आने वाले गेम्स में हम और भी कड़ी तैयारी करेंगे और मेडल का रंग बदलने का लक्ष्य रखेंगे।"
रोशिबिना ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। रोशिबिना एशियाई खेलों में वुशु में लगातार तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।