एशियन गेम्स: साउथ कोरिया के हॉकी मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, आयोजन समिति को मांगनी पड़ी माफी (एशियन गेम्स: साउथ कोरिया के हॉकी मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, आयोजन समिति को मांगनी पड़ी माफी)
आइची-नागोया एशियन गेम्स की आयोजन समिति ने साउथ कोरिया के हॉकी मैच के दौरान गलती से उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजाए जाने के लिए माफी मांगी है। साउथ कोरिया की खेल संचालन संस्था ने शनिवार को यह जानकारी दी।
'योनहाप' की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को जापान के गिफू प्रिफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पुरुषों के 'पूल-ए' मैच से पहले, साउथ कोरिया के राष्ट्रगान के बजाय उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजाया गया। इसके बाद मैच के आयोजकों ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान बजाया और फिर साउथ कोरिया का राष्ट्रगान बजाया।
इस घटना के तुरंत बाद, कोरियाई खेल और ओलंपिक समिति (केएसओसी) ने राष्ट्रगान की इस गड़बड़ी को लेकर आयोजन समिति के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और आधिकारिक माफी तथा भविष्य में ऐसी घटना न होने की गारंटी की मांग की।