एशियन गेम्स: हमारी मेहनत सफल हो गई, पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड जीतने के बाद बोले साहिल और कुशल (एशियन गेम्स: हमारी मेहनत सफल हो गई, पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड जीतने के बाद बोले साहिल और कुशल)
एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु शामिल थे।
कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु की तिकड़ी ने एक रोमांचक फाइनल में चीन के जियाओ लियाओ, जिनयी लियू और जिंग्यू शी को 238-237 से हराकर गोल्ड जीता।
गोल्ड जीतने के बाद साहिल जाधव ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लग रहा है कि मेरी मेहनत थोड़ी-बहुत सफल हो गई। मैं सोचकर आया था कि हमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है। हमारा लक्ष्य था कि अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। भारतीय टीम की जो तैयारी और क्षमता है, अगर पूरी तरह उसका उपयोग होता है, तो गोल्ड से कम आएगा ही नहीं। हम अपने आप को बेहतर बनाते रहेंगे, तो पदक आते ही रहेंगे।"