एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना पहला सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए देश को वेटलिफ्टिंग में 1998 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल दिलाया है। 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम का भार उठाते हुए एशियन गेम्स में अपना पहला मेडल जीता।
मीराबाई चानू को उनकी शानदार उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, "मीराबाई चानू के लिए एक खास सिल्वर। महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनका पक्का इरादा और लगातार कोशिशें देश को प्रेरणा देती रहेंगी। भारत को उन पर गर्व है। उनके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं।"